{"_id":"5c3cf678bdec227375489c46","slug":"181547499128-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
sucide shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। गौलापार सुल्तान नगरी खेड़ा में किराये के मकान में रहने वाले एक ड्राइवर को दारू पीने के बाद पत्नी की डांट बर्दाश्त नहीं हुई। उसने फांसी लगाकर जान दे दी। काठगोदाम पुलिस के अनुसार दंपति में रविवार रात शराब को लेकर विवाद हुआ था।
कालाआगर मुक्तेश्वर का मूल निवासी 32 साल का पान सिंह मेवाड़ी तीन साल से सुलतान नगरी खेड़ा में निरंकार सिंह के मकान में रहता था। वह किसी की टैक्सी चलता था। पुलिस का कहना है कि पान सिंह रविवार की रात शराब पीकर घर आया था। उसकी हालत देखकर पत्नी ने विरोध किया तो दोनों में झगड़ा हो गया। पत्नी नाराज होकर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। आधी रात पत्नी बाथरूम गई तो रोशनदान की ग्रिल में पति की गर्दन लटकी देख दंग रह गई। उसने मकान मालकिन संगीता को इसकी जानकारी दी। दोनों ने फंदा काटकर शव को उतारा। इसके बाद 108 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
काठगोदाम थानाध्यक्ष कमाल हसन सहित फोर्स मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष का कहना है कि पान सिंह आए दिन शराब पीता था। उसकी एक साल की बेटी है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बेटे के मौत की जानकारी मिलने पर पिता उत्तम सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पान सिंह छह बच्चों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
पत्नी ने दारू पीने पर टोका तो फांसी लगा ली
गौलापार सुल्तान नगरी खेड़ा में बाथरूम के रोशनदान में लटका मिला ड्राइवर का शव