फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सार्वजनिक स्थानों पर फोटो के साथ चस्पा होगी सूची

सार्वजनिक स्थानों पर फोटो के साथ चस्पा होगी सूची

Sat, 28 Jul 2018 01:49 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थानों पर फोटो के साथ चस्पा होगी सूची
हल्द्वानी। राज्य सहकारी बैंक ने बड़े बकाएदारों से वसूली के लिए सख्त निर्णय लिए हैं। प्रदेश की सभी शाखाओं को ऐसे बड़े बकाएदार, जिनके खाते एनपीए हो गए और ऋण की अदायगी नहीं कर रहे हैं, उनकी फोटो के साथ सार्वजनिक स्थानों पर सूची चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैंक की सभी शाखाओं में बड़े बकाएदारों की सूची फोटो के साथ चस्पा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत ने बताया कि जिन बड़े बकाएदारों को सरफेसी (वित्तीय अस्तियों के प्रतिभूतिकरण और पुनर्गठन तथा प्रतिभूति हित प्रवर्तन अधिनियम 2002) नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें हल्द्वानी में सबसे अधिक धनराशि के बकाएदार हैं। दूसरे स्थान पर देहरादून और तीसरे स्थान पर काशीपुर के बकाएदार हैं। इन सभी बड़े बकाएदारों से वसूली अभियान तेज करने के लिए इनके फोटो के साथ सूची सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश सभी शाखा प्रबंधकों को दिए गए हैं। नोटिस जारी होने के 60 दिन के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर उनकी जमीन और जायदाद की कुर्की की जाएगी। प्रदेश में राज्य सरकारी बैंक की 15 शाखाओं में कुल 133 ऐसे बकाएदार हैं, जिनके खाते एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) हो चुके हैं जबकि 41 बड़े बकाएदारों को सरफेसी एक्ट के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। प्रदेश के टॉप 20 बड़े बकाएदारों से 5356.43 लाख रुपये यानी 53 करोड़ 56 लाख 43 हजार रुपये बकाया हैं। जिनमें से हल्द्वानी में 35 कोरड़ 37 लाख 53 हजार, देहरादून में 16 करोड़ 7 लाख 56 हजार और काशीपुर में 1 करोड़ 91 लाख 34 हजार रुपये के बड़े बकाएदार हैं।
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थानों पर फोटो के साथ लगेगी बड़े बकाएदारों की सूची
सहकारी बैंक ने बड़े बकाएदारों के खिलाफ उठाया सख्त कदम

राज्य सहकारी बैंक के 20 बड़े बकाएदारों की सूची
स्थान बकाया राशि (लाख में)
काशीपुर
मै. सृष्टि स्टील इंडस्ट्रीज प्रा. लि. काशीपुर (सीसीएल) 1010.27
मै. सृष्टि स्टील इंडस्ट्रीज प्रा. लि. काशीपुर (टर्म लोन) 171.11
मै. सृष्टि स्टील इंडस्ट्रीज प्रा. लि. काशीपुर (टर्म लोन) 203.99
मै. शिव शक्ति वाइंस काशीपुर (सीसीएल) 32.31
मै. बिग बैंग्स फूड प्रा. लि. काशीपुर (टर्म लोन) 53.55
मै. बिग बैंग्स फूड प्रा. लि. काशीपुर (सीसीएल) 156.33
देहरादून
मै. शिव शंकर स्टोन क्रेशर देहरादून (टर्म लोन) 4.49
दून डेयरी (सीसीएल) 23.12
सुगंधा जनरेटर पावर (सीसीएल) 33.37
सेमेयिक हट (सीसीएल) 31.36
मै. नीलकंठ एसोसिएट (सीसीएल) 34.59
गाथा एसोसिएट (सीसीएल) 15.48
मोना हरि (सीसीएल) 25.94
चित्र नैथानी (सीसीएल) 19.99
हल्द्वानी
मै. हरिबालाजी इंफ्राटेक प्रा.लि. हल्द्वानी (सीसीएल) 624.63
मै. जेएससी प्रा.लि. (सीसीएल) 291.15
मै. हैंड्स के. इंटरप्राइजेज (सीसीएल) 431.15
मै. अनंता बिल्डकॉम (सीसीएल) 213.25
महाकालेश्वर एसोसिएट (सीसीएल) 738.82
बीटीसी इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (सीसीएल) 1158.06
देवेंद्र कुमार (एलएपी) 33.00
सतीश कुमार (एलएपी) 19.35
गणेश जोशी (हाउस लोन) 27.48

कुल 5956.43
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed