फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आल्टो के खाई में गिरी, युवक-युवती घायल

आल्टो के खाई में गिरी, युवक-युवती घायल

Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आल्टो के खाई में गिरी, युवक-युवती घायल
ज्योलीकोट (नैनीताल)। हल्द्वानी-नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग में आल्टो कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार युवक-युवती गंभीर रुप से घायल हो गए। गंभीर रुप घायल दोनों को निजी वाहन से हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। खाई में गिरने से वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 1:30 बजे हल्द्वानी राजपुरा गली नंबर दो निवासी आदर्श दयाल पुत्र अर्जुन दयाल (22) कु. डॉली आर्या (20) पुत्री स्व. विजय कुमार हाल निवासी दिल्ली के साथ नैनीताल घूमने आ रहा था। ज्योलीकोट से तीन किलोमीटर पहले आमपड़ाव के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में पैरापिट को तोड़ते हुए 75 फुट नीचे खाई में जा गिरा। दुघर्टना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने गंभीर रुप से घायल युवक-युवती को खाई से बाहर निकाला।
विज्ञापन


घायलों को निजी वाहन से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की मदद करने में एसआई दिलीप कुमार, कांस्टेबल लक्ष्मण सकरियाल, महेंद्र, नरेंद्र, अमरेंद्र मौजूद रहें। दुघर्टना का कारण पता नहीं चल पाया हैै। कार हादसे में घायल युवती का परिवार पहले राजपुरा रहता था कुछ समय पहले दिल्ली चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आल्टो के खाई में गिरी, युवक-युवती घायल
नैनीताल मार्ग के आमपड़ाव में खाई में गिरी कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed