{"_id":"5abd4ec54f1c1bf0618b46c9","slug":"181522355909-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस को अपनी तरफ आता देख भय के साएं में सड़क के नीचे गिरने से मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस को अपनी तरफ आता देख भय के साएं में सड़क के नीचे गिरने से मजदूर घायल
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार शाम पांच बजे सड़क किनारे केबल लाइन बिछा रहा मजदूर रोडवेज बस को अपनी ओर आता देख डर के मारे खाई में गिर गया। घायल मजदूर को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया।
बस यूके 07पीए 2896 हल्द्वानी से अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी। रातीघाट के पास सामने से आ रही कार को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे आ गई। इस दौरान सड़क किनारे केबल लाइन बिछा रहा मजदूर मोहम्मद सबीर (22) पुत्र सैयद निवासी पुंछ जम्मू कश्मीर रोडवेज बस को अपनी तरफ आता देख असुंतलित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। रोडवेज चालक भोपाल सिंह ने बताया कि मजदूर को गाड़ी से टक्कर नहीं लगी। वह बस को देख घबरा गया था।