फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चोरों को पकड़ने के लिए सीओ बने नोडल अधिकारी

चोरों को पकड़ने के लिए सीओ बने नोडल अधिकारी

Wed, 13 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
चोरों को पकड़ने के लिए सीओ बने नोडल अधिकारी
हल्द्वानी। एसएसपी ने चोरों को पकड़ने के लिए थानेदारों को मंगलवार को लक्ष्य बता दिया। सीओ थानेदारों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने अधीनस्थ अधिकारियों की कैंप कार्यालय में बैठक बुलाई। बैठक के दौरान एसएसपी ने बताया कि नकबजनी के पुराने मामलों की सूची बनाकर एसआई को कार्रवाई करना होगा। संबंधित सीओ अपने क्षेत्र के एसआई के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस मामले में प्रत्येक एसआई को चोरों को पकड़ने के लक्ष्य दिए जाएंगे। पुलिस का मुख्य लक्ष्य चोरियों को रोकना होगा। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक थाने की पुलिस स्कूलों की सीसीटीवी की जांच करेगी। बस चालक, परिचालकों का सत्यापन करेगी। एडीजी कानून व्यवस्था के निर्देश पर एक माह तक पुरानी गंभीर घटनाओं में शामिल अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जाएगी। इसके बाद अपराधियों पर कार्रवाई के लिए योजना के तहत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी सिटी अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ, थानाप्रभारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed