फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एटीएम ब्लॉक फिर भी निकल गए 15 हजार रुपये

एटीएम ब्लॉक फिर भी निकल गए 15 हजार रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
एटीएम ब्लॉक फिर भी निकल गए 15 हजार रुपये
100 का नोट
हल्द्वानी। एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने के बाद भी ठगों ने शीशमहल काठगोदाम निवासी मनोज गोस्वामी पुत्र रमेश नाथ गोस्वामी के खाते से 15,000 रुपये निकाल लिए। मनोज गोस्वामी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका कालाढूंगी रोड स्थित कॉरपोरेशन बैंक में खाता है। 11 अप्रैल को वह शहर में था, लेकिन गाजियाबाद में एटीएम कार्ड से उसके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद उसने एटीएम कार्ड को ब्लॉक करा दिया। साथ ही इसकी तहरीर काठगोदाम पुलिस को भी दी गई। उसने अपने खाते में 22 अप्रैल को 30 हजार रुपये जमा किए। इसमें से पांच हजार का चेक अपनी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी को दिया और उसकी पत्नी ने 10 हजार रुपये चेक से निकाले। 15 मई को जब वह बैंक खाते से पैसे निकालने गया तो पता चला कि 15 हजार रुपये तीन मई को एटीएम से दिल्ली में निकाले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एटीएम कार्ड ब्लॉक फिर भी निकल गए 15 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed