फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गोरापड़ाव हत्याकांड फिर पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी

गोरापड़ाव हत्याकांड फिर पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
गोरापड़ाव हत्याकांड फिर पॉलीग्राफ टेस्ट की तैयारी
crime amar ujala
हल्द्वानी। गोरापड़ाव हत्याकांड में पॉलीग्राफ टेस्ट से पुलिस को उल्लेखनीय सफलता हाथ नहीं लगी है। कातिलों का नाम स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस पॉलीग्राफ टेस्ट के बयानों के आधार पर कुछ और संदिग्ध लोगों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस मामले में फिर पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

गोरापड़ाव क्षेत्र में 26 अगस्त की रात महिला के घर में घुसकर डकैतों ने हमला बोल दिया था। महिला का कत्ल करने के साथ डकैतों ने बेटी को अधमरा कर दिया। घर में बंधे कुत्ते को भी मार डाला। घर से लाइसेंसी बंदूक और स्कूटी लेकर बदमाश चले गए। बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 30 अगस्त को महिला के घर लूटी गई स्कूटी रामपुर रोड से बरामद किया लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। हाईकोर्ट के निर्देश पर इस मामले में डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। मुकदमे के विवेचक एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने इस मामले में चार संदिग्ध लोगों का रुद्रपुर में सीबीआई की टीम से पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। सीबीआई ने टेस्ट की रिपोर्ट जिला पुलिस को भेज दी है। रिपोर्ट में संदिग्धों के बयान के साथ विश्लेषण भी दर्ज है। रिपोर्ट में कुछ संदिग्धों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। इसी आधार पर पुलिस ने बरेली और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ लोगों से पूछताछ की है। पुलिस फिर कुछ लोगों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की तैयारी में है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


गोरापड़ाव हत्याकांड : फिर होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
पहले टेस्ट से नहीं मिली सफलता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed