फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लेकब्रिज चुंगी पर देर रात हुआ विवाद

लेकब्रिज चुंगी पर देर रात हुआ विवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
लेकब्रिज चुंगी पर देर रात हुआ विवाद
नैनीताल। तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी पर हरिद्वार से आए गोल्डन बाबा और चुंगी कर्मियों में देर रात विवाद हो गया। विवाद के बाद गोल्डन बाबा ने चुंगीकर्मी पर अभद्रता, तोड़फोड़ का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर नगर के दोनों थानों के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस के पहुंचने पर टोल कर्मी मौके से फरार हो गया। करीब एक घंटे तक चली तनातनी के और पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन

सोने के आभूषणों के पहनावे के लिए हरिद्वार के प्रसिद्ध गोल्डन बाबा इन दिनों नैनीताल भ्रमण पर हैं। शुक्रवार रात टवेरा कार डीएल1सीएम-8885 से बाबा अपने अनुयायियों के साथ तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी से मल्लीताल को जा रहे थे कि तभी टोल वसूली के लिए उनका चुंगी कर्मी से विवाद हो गया। इसके बाद बाबा ने चुंगी कर्मियों पर अभद्रता कर कार में तोड़फोड़ के आरोप लगाये और मामले की सूचना डीजी और डीएम को फोन पर दी। एसएसपी के आदेश के बाद मल्लीताल कोतवाल ध्यान सिंह, एसएसआई बीसी मासीवाल, तल्लीताल थाने से एसआई मनोज नयाल, दिलीप कुमार समेत अन्य पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही टोल कर्मी मौके से भाग गया। करीब एक घंटे तक बाबा घटना का विरोध कर कार्रवाई की मांग की। वह चुंगी पर ही जमे रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस के काफी समझाने और टोल कर्मी से माफी मंगवाने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। टोल कर्मियों ने कार में तोड़फोड़ की बात को नकारा। कहा कि बाबा से टोल मांगने पर उनके अनुयायियों ने टोलकर्मियों से अभद्रता की।
विज्ञापन



लेकब्रिज चुंगी पर फिर हुआ विवाद
गोल्डन बाबा ने चुंगी कर्मियों पर लगाया अभद्रता का आरोप
पुलिस के आने पर अभद्रता करने वाला टोलकर्मी फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed