{"_id":"5c72f0d6bdec22737e6b0e01","slug":"171551036630-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कप्तान के दावे हवा हवाई , सड़क के किनारे चलते रहे मयखाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कप्तान के दावे हवा हवाई , सड़क के किनारे चलते रहे मयखाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। मंडी बाईपास रोड पर खुलेआम जाम पिलाने वालों पर पुलिस का डंडा चला। शाम को मंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने अभियान चलाया। इस दौरान ठेली वालों का चालान किया गया। अमर उजाला ने रविवार के अंक में शहर के कई स्थानों पर खुलेआम शराब पिलाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शाम को ठेले वालों का चालान किया।
दिन में छलके जाम, रात में चला पुलिस का डंडा
हरकत में आई पुलिस, किया ठेली वालों का चालान
खाकी का नहीं डर
हल्द्वानी। शहर में खुलेआम ठेलों पर दारू बिक रही है। सब जानते हैं। पीने वाले पी रहे हैं। पिलाने वाले पिला रहे हैं। जिन पर रोकने की जिम्मेदारी है उन्हें कोई मतलब नहीं। खाकी का खौफ खत्म है। एसएसपी कार्रवाई का दावे करते हैं मगर सिलसिला थम नहीं रहा। मंडी में सतवाल पेट्रोल पंप के पास शराब की दुकान में चोरी की घटना का मौका मुआयना करने रविवार दोपहर 12:10 बजे एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव व सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल पहुंचे थे लेकिन पियक्कड़ों को उनका भी डर नहीं। 100 मीटर की दूरी पर ठेलों पर शराब के शौकीन दिखाई दे रहे थे। खुलेआम जाम छलक रहे थे। शहर के बरेली रोड, पार्क, रेलवे ट्रैक और दूसरे स्थानों का भी यही हाल था। शाम होने तक ये सभी मयखाने पूरी तरह खुल गए थे।
पुरानी आईटीआई से लेकर तीनपानी तक अवैध रूप से शराब पिलाने का कारोबार बढ़ रहा है। जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन किया जाएगा।
- युगल शर्मा, तल्ली हल्द्वानी
क्षेत्र में कई जगह सड़क के किनारे ही दुकान, ठेलों पर खुलेआम शराब पीते हुए लोगों को देख बच्चे पूछते है की ये क्या पी रहे है। बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
- संतोष कुमार नेगी, वसुंधरा कॉलोनी
पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है, खुलेआम शराब पीने पिलाने की शिकायत महिलाओं ने मुझसे की थी। इस बारे में स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया है
- मनोज जोशी पार्षद वार्ड-58
शहर में कई जगह ही खुले में शराब पिलायी जा रही है। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डर रहता है कब कौन शराबी किसी से अभद्रता कर दें।
-महेश आर्या वरिष्ठ नागरिक