{"_id":"5c6c6439bdec22089f03c14c","slug":"171550607417-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी की मांग को लेकर वृद्धाश्रम घेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी की मांग को लेकर वृद्धाश्रम घेरा
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। हमले की आरोपी महिला के गिरफ्तार न करने पर क्षेत्रीय लोगों ने चौफुला स्थित वृद्धाश्रम का घंटों तक घेराव किया। इस बीच कुछ लोगों ने आश्रम में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया।
वार्ड नंबर 37 चौफुला चौराहे के लोगों का आरोप था कि वृद्धाश्रम में कार्यरत महिला ने कमला देवी पर हमला किया था लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आश्रम के घेराव का पता चलने पर काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी कुछ हुई। कुछ लोगों ने आश्रम में घुसने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने रोक दिया। गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने आश्रम के सामने धरना, प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस के आश्वासन देने पर लोग मान गए। प्रदर्शन में अनीता आर्य, सुनीता आर्य, पार्वती देवी, बबीता, नंदी देवी, दीपा, चांदनी, आशा, पन राम, मन्नू गोस्वामी, हरीश टम्टा, राकेश कोहली आदि थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धारा 324, 504 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मंगलवार शाम आश्रम में कार्यरत इंदिरानगर रानीबाग निवासी मालती बिष्ट को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि कमला की बकरियां आश्रम में लगाए गए फूल, पौधों को खा रही थी। इसी कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था।
हमले की आरोपी महिला गिरफ्तार
लोगों ने घेरा वृद्धाश्रम, पुलिस से नोकझोंक