फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   फजी वोटिंग को लेकर हंगामा मतदान रूका

फजी वोटिंग को लेकर हंगामा मतदान रूका

Mon, 19 Nov 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
फजी वोटिंग को लेकर हंगामा मतदान रूका
बनभूलपुरा में मतदान केन्द्र के बाहर लगी भीड़ को हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज इंदिरानगर में रविवार की दोपहर फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हो गया। इस बीच 20 मिनट तक मतदान रुका रहा। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को हटाकर हंगामा शांत किया। वार्ड नंबर 33 में जाकिर अंसारी की पत्नी नूरबानो चुनाव लड़ रही हैं। इंटर कॉलेज के बूथ पर जाकिर के भाई हनीफ अपना मत देने के लिए आए तो पता चला कि उसका मत पहले ही डाला जा चुका है। इसके बाद नूरबानो के अन्य समर्थक का वोट नदारद मिला। दोनों घटनाओं को लेकर प्रत्याशी के समर्थकों ने फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा किया। इस बीच मतदान 20 मिनट तक बाधित रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर लोगों को हटाया तो मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन


पैसे पर चल रहा चुनाव
हल्द्वानी। आजादनगर निवासी अधिवक्ता सईद आदिल सिद्दीकी ने कहा कि नगर निकाय का चुनाव पैसे पर लड़ा जा रहा है। मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के पास कोई सामाजिक मुद्दा नहीं है। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने इंदिरागांधी से लेकर चुनाव देखा है। पहले लोग काम के आधार पर वोट मांगते थे लेकिन अब चुनाव पैसे पर लड़े जा रहे हैं। सामाजिक मुद्दे गौड़ हो गए हैं। शहर की सबसे बड़ी समस्या नशा को दूर भगाने के लिए किसी ने संकल्प नहीं लिया। लोग महंगे प्रचार संकल्प लेकर निकल पड़े हैं। ऐसे हालात में सज्जन आदमी चुनाव नहीं लड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed