{"_id":"5b58dcf64f1c1b51748b716b","slug":"171532550390-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्रीनगर में करेंट लगने से ठेकेदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गायत्रीनगर में करेंट लगने से ठेकेदार की मौत
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। शीशमहल के गायत्री नगर में निर्माणाधीन मकान की छत पर करंट लगने से बिहार के ठेकेदार विक्रमा राय (50) की मौत हो गई। वह वाटर पंप चलाकर मकान की तराई कर रहा था। परिवार वाले उसके शव को बिहार के अरमा बारापुर मसरथ जिला छपरा ले गए।
विक्रमा राय यहां संजय कालोनी भोटिया मंदिर के पास किराए का कमरा लेकर मकान बनवाने का काम करता था। बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह गायत्री नगर के अशोक सिंह के मकान की छत पर चढ़ा और तराई के लिए वाटरपंप चला दिया। चार मजदूर भूतल पर काम कर रहे थे। कुछ देर बाद एक मजदूर छत पर पहुंचा तो विक्रमा को बेहोश पड़ा देख दंग रहा गया। मकान मालिक ने उसे बेस अस्पताल ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अशोक सिंह ने बताया कि विक्रमा राय चार महीने से उनका मकान बनवा रहा था। लगता है कि तार कटने से पानी में करंट उतर गया था। पता चला कि मजदूरों ने पंप चलाने से भी मना किया था लेकिन ठेकेदार ने वाटर पंप चला दिया था। ठेकेदार के दो बेटे और एक बेटी है।