{"_id":"5b072cff4f1c1bf76e8b473a","slug":"171527196927-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अल्मोड़ा के कैप्टन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में अल्मोड़ा के कैप्टन की मौत
Updated Fri, 25 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। अल्मोड़ा जिले के भैसाड़ी गांव के मूल निवासी सेना के कैप्टन रक्षित भैसोड़ा (23) की जम्मू में बुधवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर माता-पिता मुरादाबाद तक पहुंच गए थे लेकिन सेना से मौत की सूचना मिलने पर घर लौट आए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात्रि जम्मू में लाले दा बाग क्षेत्र में अकालपुर चौक के निकट रक्षित की क्रेटा कार एक पोल से जा टकराई। हादसे में रक्षित की मौत हो गई जबकि उसी की रेजिमेंट केे लेफ्टिनेंट रणविजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
हल्द्वानी में कलावती कालोनी स्थित अपने साले धीरेंद्र के मकान में वर्तमान में रह रहे शिक्षक नंद सिंह भैसोड़ा मूल रुप से अल्मोड़ा जिले के भैसाड़ी ध्याड़ी बनौली के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे सेना से पिता को मोबाइल पर सूचना मिली कि उनका बेटा जम्मू में सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर शिक्षक नंद सिंह अपनी पत्नी दीपा भैसोड़ा के साथ रवाना हो गए। वे मुरादाबाद ही पहुंचे थे कि सेना से फोन पर बेटे के मौत की सूचना दी गई। शव भेजने की बात पर माता-पिता घर लौट आए।
परिजनों का कहना है कि कैप्टन ने प्राथमिक पढ़ाई सनवाल स्कूल नैनीताल और इंटर की शिक्षा घोड़ाखाल सैनिक स्कूल से की थी। 2016 में एनडीए से पास आउट होने के बाद लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुए थे। अभी हाल ही में प्रोन्नति मिलने पर रक्षित कैप्टन बन गए थे। परिजनों को अभी हादसे की पूरी जानकारी नहीं मिली है। कैप्टन की इकलौती बहन नेहा वनस्थली राजस्थान से स्नातक कर रही है। मौत की सूचना मिलने पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर बीएस रौतेला सहित काफी संख्या में सेना के अधिकारी परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे।