{"_id":"5aea238b4f1c1ba0098b7af5","slug":"171525293963-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत का आरोपी पटवारी गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत का आरोपी पटवारी गया जेल
Updated Thu, 03 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। सतर्कता विभाग ने घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार सितारगंज के पटवारी को बुधवार को नैनीताल स्थित अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
सतर्कता विभाग की टीम ने सितारगंज में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) तरसेम सिंह को 5500 रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे हल्द्वानी कोतवाली के हवालात में रखा गया था। आरोप था कि उसने आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए मुरादाबाद निवासी राम सिंह से पहले सात हजार रुपये मांगा था लेकिन 5500 रुपये पर दोनों के बीच सहमति बन पाई थी।