{"_id":"59ab1a774f1c1b6c6a8b472b","slug":"171504385655-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस पहुंची बनभूलपुरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा पुलिस पहुंची बनभूलपुरा
Updated Sun, 03 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरियाणा पुलिस गुड़गांव में युवती से दुराचार और सोशल साइट पर अश्लील संदेश देने के मुकदमे में पीड़िता के बयान लेने शनिवार को बनभूलपुरा थाने पहुंची। पीड़िता ने बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
गांधी नगर निवासी युवती ने सुधीर कश्यप निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर के खिलाफ फेसबुक पर अश्लील संदेश और फोटो भेजने का आरोप लगाते हुए दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में सामने आया था कि गुड़गांव में युवक ने युवती को झांसा देकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। चूंकि घटना थल गुड़गांव का था इसलिए केस गुड़गांव ट्रांसफर कर दिया गया। इधर शनिवार को गुड़गांव के सेक्टर 18 कोतवाली के एसआई मदन लाल के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम बनभूलपुरा थाने पहुंची। यहां हरियाणा पुलिस ने एसआई राजेंद्र कुमार से मुकदमे की जानकारी ली। बाद में गांधी नगर पीड़िता के घर पहुंच कर उससे भी पूछताछ की और बयान लिए।