{"_id":"593c30614f1c1b29298b45dc","slug":"171497116769-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में विवाहिता ने की जहर खाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोतवाली में विवाहिता ने की जहर खाने की कोशिश
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने कोतवाली में की जहर खाने की कोशिश
हल्द्वानी।
पति-पत्नी का झगड़ा कोतवाली पहुंच गया। यहां भी दोनों आपस में भिड़ गए। जब बात नहीं बनी तो पत्नी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। इस पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने पत्नी के हाथों से जहरीला पदार्थ छीनकर फटकार लगाई। बाद में दोनों का शांतिभंग में चालान किया है।
संतोष जायसवाल निवासी निकट पुरानी आईटीआई बरेली रोड का पत्नी पुष्पा से विवाद होता रहता है। शनिवार को दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों चौकी और फिर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया तो दंपति पुलिस के सामने ही भिड़ गए।
दोनों में कोतवाली में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इस पर पुलिस ने भी समझाना छोड़ दिया। दोनों में भिड़ंत हो रही थी कि पत्नी पुष्पा ने जहरीला पदार्थ जैसी चीज निकाल कर खाने की कोशिश की। इस पर वहां मौजूद पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दौड़ कर पुष्पा के हाथ से वस्तु छीन कर फटकार लगाई। बाद में पुलिस ने दोनों का दफा 151 में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
= पति से लड़कर कोतवाली पहुंची थी महिला
= पुलिस ने पति-पत्नी का शांति भंग में किया चालान