{"_id":"5c6c5925bdec22736a76a02b","slug":"161550604581-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स कारोबारी लापता, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाइल्स कारोबारी लापता, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन
रामनगर से लापता व्यवसायी आकाश जिंदल
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राकेश जिंदल निवासी पैंठपड़ाव का पुत्र आकाश जिंदल संदिग्ध हालत में लापता हो गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई हैं। वहीं, व्यापारियों ने कोतवाली का घेराव कर युवा व्यापारी को शीघ्र ढूंढने की मांग की।
आकाश जिंदल पीरूमदारा में टाइल्स का कारोबार करता है। वह अपनी कार के चालक राजू के साथ पहाड़ गया था। सोमवार शाम सात बजकर 53 मिनट पर लौटने के दौरान आकाश रानीखेत रोड पर डंगवाल बार मेें चला गया। देर तक नहीं लौटने पर राजू ने आकाश को फोन किया तो आकाश ने कुछ देर में आने की बात कही। इसी बीच आकाश के घर से फोन आने पर राजू कार में रखा सामान आकाश के घर छोड़ने पैंठपड़ाव चला गया। बाद में परिजनों ने आकाश की कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आकाश की फोन डिटेल खंगालने के बाद एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया। वहीं, आकाश के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह कई व्यापारी कोतवाली में जमा हो गए। उन्होंने आकाश को शीघ्र ढूंढने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आकाश की तलाश में जिले की एसओजी को लगा दिया है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, उसने आकाश से बड़ी रकम लेने की बात स्वीकारी है। आकाश की अंतिम लोकेशन काशीपुर क्षेत्र की मिलने पर पुलिस की एक टीम काशीपुर भी भेजी गई है। पुलिस ने राकेश जिंदल की तहरीर पर आकाश की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं, इस मामले में लालकुआं सीओ राजीव मोहन ने भी कोतवाली पहुंचकर आकाश के परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली के एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि आकाश रामनगर से एक टेंपो पर सवार होकर काशीपुर गया था। पुलिस ने टेंपो चालक से भी पूछताछ की। टेंपो चालक ने बताया कि आकाश ने उससे काशीपुर रोडवेज स्टेशन पर छोड़ने को कहा था। साथ ही उससे मोबाइल मांग कर एक-दो लोगों को फोन किए थे, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
टाइल्स कारोबारी लापता, पुलिस तलाश में जुटी
मामला संदिग्ध, अंतिम लोकेशन काशीपुर क्षेत्र में मिली है