फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महेश को कई दिन से धमका रहे थे सूदखोर

महेश को कई दिन से धमका रहे थे सूदखोर

Sun, 28 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
महेश को कई दिन से धमका रहे थे सूदखोर
हल्द्वानी। सूदखोर ब्याज वसूलने के लिए महेश को कई दिनों से फोन कर धमका रहे थे। पुलिस ने महेश की पत्नी नीतू की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। काठगोदाम थानाध्यक्ष के अनुसार रात में किसी बैंक के कर्मचारी ने महेश से बात की थी। पुलिस जांच के बाद सूदखोरों के नामों का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


कुमाऊं कॉलोनी निवासी व्यवसायी महेश चंद्र की लाश काठगोदाम बैराज स्थित गौला नदी में शुक्रवार की सुबह मिली थी। पुलिस का कहना है कि महेश ने आत्महत्या की है क्योंकि यदि कोई हत्या करता तो शव को रस्सी से बांधकर नहीं छोड़ता और शव को बहा सकता था। इस मामले में शनिवार को महेश की पत्नी नीतू ने काठगोदाम पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 25 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे उसके पति काठगोदाम में काम करने की बात कहकर निकले थे। बाद में कॉल करने पर मोबाइल आउट ऑफ कवरेज एरिया बता रहा था। सुबह सात बजे उसके चचिया ससुर सुरेश चंद्र के व्हाट्सएप पर फोटो भेजा तो घटना की जानकारी परिवार को मिली। बताया कि कमरे में देखने पर महेश के करीब 12 पत्र फोल्डर में पड़े मिले हैं। पत्र में लेनदेन की बातें लिखी गई हैं। नीतू का आरोप है कि सूदखोर उसके घर धमकी देने के लिए आते थे और उसके पति को बार-बार फोन कर प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


कर्ज चुकता करने के लिए उसके पति ने जमीन और मकान बेच दिया था। आरोप है कि सूदखोरों के पास उसके पति के चेक और स्टांप पेपर मौजूद हैं। इन वजहों से उसके पति की मौत हुई है। उसने पुलिस से बिके हुए मकान और भूमि की संपूर्ण धनराशि बच्चों के भरण पोषण के लिए दिलाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

सूदखोरों को गिरफ्तार को थाने पर प्रदर्शन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा कुमाऊं कॉलोनी के ग्रामीणों ने काठगोदाम थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने पुलिस से सूदखोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व ग्राम प्रधान महेश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीण काठगोदाम थाने शनिवार को पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई लोग सूदखोरों के चंगुल में फंसे हुए हैं। पैसा देकर सूदखोर गरीबों से चक्रवृद्धि ब्याज वसूलते हैं। महेश बैंकों के अलावा सूदखोरों से पैसा लिया था। सूदखोरों की धमकी के चलते उसकी जान चली गई। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सूदखोरों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। आश्वासन मिलने पर ग्रामीण लौट गए।


महेश ने पत्र में लिखा, महिला ने दिलाए थे पैसे
महेश के पत्र में लिखा है कि उसे जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की रहने वाली महिला ने मुकेश से ब्याज पर रुपये दिलाए थे। मुकेश पैसा देने के पहले स्टांप पेपर और चेक ले लेता था। मौत से पहले रात दस बजे महेश ने मुकेश को पैसे दिए थे। एक पत्र में महेश ने लिखा है कि सिर्फ पांच हजार ब्याज के मुकेश को देने है। उसके पास स्टांप पेपर मौजूद है। पुलिस पैसे लेनदेन में लिप्त लोगों के नाम का जल्द खुलासा करेगी। पुलिस ने पकड़े लोगों को फिलहाल पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।




- अंतिम कॉल बैंक कर्मी की थी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed