फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ठेकेदार ने जहर खाया मौत

ठेकेदार ने जहर खाया मौत

Wed, 24 Oct 2018 01:53 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार ने जहर खाया मौत
sucide shimla
हल्द्वानी। ठेकेदार ने अपने घर में मंगलवार सुबह जहर खा लिया। एसटीएच में डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि ठेकेदार ने गृहकलह के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया गनाई निवासी सरकारी ठेकेदार भैरव दत्त कांडपाल (52) ने मंगलवार सुबह अपने घर में जहर खा लिया। बेहोश होने पर परिजनों ने उनका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन ठेकेदार को एसटीएच लाए। यहां शाम को डॉक्टरों ने ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया। मेडिकल पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार के अनुसार ठेकेदार के दो बेटे हैं। भाई विनोद कांडपाल और बेटे आदित्य कांडपाल ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं है लेकिन पुलिस को आशंका है कि ठेकेदार ने पारिवारिक कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएम के निर्देश पर रात में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed