{"_id":"5abd268a4f1c1bd5618b462b","slug":"161522345610-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेक्टर ट्राली गिरने से एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेक्टर ट्राली गिरने से एक की मौत, तीन घायल
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। गोलूछिना-दौलाघट मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को राजकीय अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कुछ लोग बुधवार रात गोविंदपुर से काम कर गोलूछिना को लौट रहे थे। इसी बीच नौकुटा के समीप ट्रैक्टर ट्राली संख्या यूपी 14 वीबी 1438 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। दुर्घटना में अजीत (55) निवासी न्यूरिया थाना पिलीभीत की मौत हो गई। जबकि यादव कुमार वैद्य, सुधीर मित्री और शंकर मंडल रम्पुरिया माहोब कालोनी पिलीभीत निवासी घायल हो गए।
घायलों को बीती रात यहां राजकीय अस्पताल भर्ती कराया गया, गंभीर रूप से घायल यादव कुमार को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।