फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आयकर अधिकारियों का ओएसिस माल में सर्वे

आयकर अधिकारियों का ओएसिस माल में सर्वे

Thu, 15 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आयकर अधिकारियों का ओएसिस माल में सर्वे
हल्द्वानी। देहरादून और हल्द्वानी के आयकर विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में कुसुमखेड़ा स्थित ओएसिस मॉल में सर्वे करने पहुंची। यह मॉल कमला गुप्ता पत्नी सुरेश गुप्ता का बताया जा रहा है। टीमों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे हैं। नौ की घंटे की पड़ताल के बाद टीम रात 10 बजे लौटी।
विज्ञापन

मुख्य आयकर आयुक्त देहरादून और प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी सुनीति श्रीवास्तव के निर्देशानुसार अपर आयुक्त गगन सूद के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम पुलिस को लेकर कुसुमखेड़ा आरटीओ रोड स्थित ओएसिस मॉल पहुंचीं। टीमों ने मॉल के सभी गेटों पर बैरियर लगाकर आवाजाही रोक दी और मोबाइल फोन बंद करवा दिए। सबसे पहले टीम पहली मंजिल पर मॉल के दफ्तर पहुंची और दस्तावेजों की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

मॉल के निर्माण और आय संबंधी दस्तावेजों को खंगाला गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जांच में कई अहम सबूत हाथ लगे हैं। दस्तावेजों को कब्जे में लिया गया है। देर शाम तक भी टीम मॉल में दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई थी। आयकर अधिकारियों का कहना है कि यह मॉल कमला गुप्ता पत्नी सुरेश गुप्ता निवासी हल्द्वानी का है। उनके रिटर्न के मुकाबले कई गुना ज्यादा रुपया निर्माण में लगाया गया है। इसकी पुष्टि होने के बाद ही आयकर सर्वे करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोन देने वाले बैंक से भी दस्तावेज मांगे
आयकर टीम ने मॉल के निर्माण के लिए लोन देने वाले एक बैंक से भी दस्तावेज मांगे हैं। इनमें रिटर्न, आय के स्रोत आदि हासिल किए गए हैं। इनकी भी जांच की जा रही है।

पीसीएस अफसर हैं बेटे
कमला गुप्ता के दो बेटे पीसीएस अधिकारी हैं। एक बेटे तुषार गुप्ता मुरादाबाद में रजिस्ट्रार के पद पर तैनात हैं जबकि दूसरे अनूप गुप्ता राज्य कर में उप आयुक्त के पद पर तैनात हैं। पति सुरेश गुप्ता किसान हैं। कुसुमखेड़ा हनुमान मंदिर तिराहे से दयाल फार्म पर खेतीबाड़ी थी। मॉल जिस जमीन पर है वह सुरेश गुप्ता की पुश्तैनी जमीन है। अब इसी जमीन पर ही मॉल है।


कमला गुप्ता के नाम पर ओएसिस मॉल है। मॉल के निर्माण में रिटर्न के मुताबिक कई गुना ज्यादा रुपया लगा रहा है। आय से अधिक संपत्ति होने पर मॉल और बैंक खाते से जरूरी दस्तावेजों और आय के स्रोतों की जांच की जा रही है।
गगन सूद, अपर आयुक्त आयकर, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed