{"_id":"5a84a1584f1c1b9f268ba157","slug":"161518641496-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाई
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कमरे में बने रोशनदान में फांसी का फंदा बनाकर विवाहिता लटक गई। सुबह जब परिजनों ने विवाहिता की तलाश की तो वह कमरे में लटकी मिली। परिजन एसटीएच लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की मांग की है। फिलहाल शव मोर्चरी में रखा गया है।
बिहार, बेतिया निवासी सोनी (22) पुत्री चंद्रेश्वर साहनी की शादी तीन साल पूर्व गांव के ही मुकेश चौधरी पुत्र राजेश्वर चौधरी से हुई थी। मुकेश यहां शटरिंग का काम करता है। वह छड़ायल नयाबाद में सपरिवार रहता है। दोनों के एक डेढ़ साल का बेटा है। वह घर के ऊपरी तल पर रहता है जबकि परिवार में सास सुनयना चौधरी, जेठ राकेश, ननद रीना, मीना निचले तल पर रहते हैं। रीना की शादी हो गई है। वह तीन दिन पहले ही घर आई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात खाना खाकर सभी सो गए। सुबह करीब छह बजे सास, ननद ने घर में झाड़ू लगाने लगी। उसने बहू सोनी को आवाज दी। सोनी ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर उन्होंने फिर से आवाजें लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजन सोनी को जगाने ऊपर पहुंचे तो देखा कि मुकेश सो रहा था और सोनी नहीं थी। उन्होंने ऊपरी तल पर बने शौचालायों में देखा लेकिन सोनी वहां भी नहीं थी। बाद में दूसरे कमरे में देखा तो अंदर से चटकनी लगी थी। घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो सोनी कमरे के रोशनदान की ग्रिल पर साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर लटकी थी। सोनी को लटका देखकर परिजन सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत सोनी को सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। वहीं विवाहिता के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए अपनी मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाने की मांग है। इसलिए फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रखवाया
मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका