{"_id":"59f246784f1c1bcf538b9467","slug":"161509049976-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगढ़ ब्लाक के गांव के किशोरी को जबरन उठा ले गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामगढ़ ब्लाक के गांव के किशोरी को जबरन उठा ले गया युवक
Updated Fri, 27 Oct 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के एक गांव में बुधवार की सुबह दूसरे गांव का एक युवक किशोरी को जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को लड़के के परिजनों की सूचना पर राजस्व पुलिस ने किशोरी को पास से गांव से बरामद कर लिया। किशोरी का नैनीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
नलनी पट्टी के पटवारी अर्जुन सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने पटवारी चौकी में तहरीर देकर कहा कि नैकाना गांव निवासी दीपक कुमार (22) बुधवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब उनकी बेटी को जबरन गाड़ी में बैठाकर भगा ले गया। बृहस्पतिवार की दोपहर आरोपी युवक किशोरी को लेकर कहीं जा रहा था तभी रास्ते में आरोपी युवक के पिता ने इसकी सूचना पटवारी को दी। बाद में आरोपी युवक के पिता खुद ही किशोरी को लेकर पटवारी चौकी पहुंच गए। जहां उन्होंने किशोरी को राजस्व पुलिस के सुपुर्द कर दिया।