फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जिसके साथ पी शराब उसी ने मौत के घाट उतारा

जिसके साथ पी शराब उसी ने मौत के घाट उतारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
जिसके साथ पी शराब उसी ने मौत के घाट उतारा
Hatya
रामनगर/मालधनचौड़ (नैनीताल)। संतपाल जिन दोस्तों के साथ बैठकर शराब पीता था, उन्होंने उसे महज 25 हजार रुपये के लेन-देन के लिए मौत के घाट उतार दिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले अंकित और रिजवान की तलाश मेें पुलिस टीम जुटी है। पुलिस परिजनों से पूरे विवाद के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस की टीमें भी आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

मृतक संतपाल काशीपुर में ही टैक्सी चलाता था। उसकी मुलाकात अंकित और रिजवान से हुई थी। तीनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। तीनों एक साथ शराब भी पीते थे। शराब पीने का एक फोटो संतपाल के मोबाइल में भी मिला। मोबाइल में फोटो देख परिजनों ने अंकित को तो पहचान लिया, लेकिन रिजवान को वह नहीं पहचान सके। पुलिस इसी फोटो के आधार पर आरोपी को तलाश रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते पहुंच जाती तो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जा सकता था। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि काशीपुर निवासी दीपक और वहीं के ग्राम लालपुर निवासी अंकित और रिजवान का नाम सामने आया है। उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जांच में पता चला कि अंकित और संतपाल के बीच 25 हजार रुपये के लेन-देन का विवाद था। इसी लेन-देन के चलते दोनों में कई बार कहासुनी भी हुई थी। इसी कारण अंकित और उसके साथियों ने हत्या की है। सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी अंकित का आपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन



जिसके साथ पी शराब उसी ने मौत के घाट उतारा
महज 25 हजार रुपये के विवाद में कर दी हत्या
अंकित, रिजवान को बताया हत्याकांड का मुख्य आरोपी

चार बच्चों का पिता था संतपाल
मृतक संतपाल की पत्नी फूलवती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके चार बच्चे धनी, ललिता, सविता, त्रिलोक भी पिता की मौत से बेसुध हैं। अब पत्नी फूलवती पर ही चारों बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed