फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शताब्दी ट्रेन से पानी बेचने की तैयारी कर रहे ठेकेदार कर्मी धरे

शताब्दी ट्रेन से पानी बेचने की तैयारी कर रहे ठेकेदार कर्मी धरे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
शताब्दी ट्रेन से पानी बेचने की तैयारी कर रहे ठेकेदार कर्मी धरे
लालकुआं (नैनीताल)। क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच इज्जतनगर की टीम ने मंगलवार शाम लालकुआं जंक्शन पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस से ब्रांडेड कंपनी की पानी से भरी बोतलों की दस पेटी बेचते हुए पकड़ा है। टीम ले पेटियों को सीज कर संबंधित अनुबंधित ठेकेदार पर जुर्माने की कार्रवाई के साथ ही मामले में स्थानीय रेल कर्मियों की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीआईपी ट्रेनों से खाद्य पदार्थों के साथ ही पानी बेचने के शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। मंगलवार शाम काठगोदाम से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस जैसे ही लालकुआं जंक्शन पहुंची, ट्रेन में खानपान की आपूर्ति करने वाली एजेंसी के कुछ कर्मचारियों ने ब्रांडेड वाटर की बोतलों की पेटियों को ट्रेन के कोच से निकालना शुरू कर दिया। दस पेटी प्लेटफॉर्म में रखने के बाद जिस व्यक्ति को पेटी बेची जानी थी, उसे भी वहां बुला लिया। इस दौरान इज्जतनगर मंडल के क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच (सीआईबी) की टीम वहां पहुंची और ठेकेदार के कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पानी की पेटियां जब्त कर ली। पूछताछ के दौरान कर्मचारियों ने यात्रियों को आपूर्ति किए जाने वाले पानी को बेचना कबूल किया। क्राइम ब्रांच के अधिकारी देर शाम तक कर्मचारियों से पूछताछ में जुटे थे। देर रात कर्मचारियों को रिहा कर पानी जप्त कर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माने की कार्रवाई के साथ ही स्थानीय रेल कर्मियों की संलिप्तता की जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक अनुबंधित ठेकेदार कर्मचारियों द्वारा इससे पहले भी स्टेशन में पानी एवं अन्य खाद्य पदार्थ की अनाधिकृत रूप से बिक्री करने की सूचना मिली थी। इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह के मुताबिक क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने अनाधिकृत रूप से ट्रेन से उतारे गए पानी को जप्त कर मामले में कार्रवाई शुरू करने की घटना स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी ट्रेन से पानी बेचने की तैयारी कर रहे ठेकेदार कर्मी धरे
क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच इज्जतनगर की टीम ने मारा छापा
संबंधित अनुबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई के साथ ही रेल कर्मियों की संलिप्तता की भी जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed