फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, हथियार निकाले

गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, हथियार निकाले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, हथियार निकाले
नैनीताल। मल्लीताल रिक्शा स्टैंड के पास से सीआरएसटी इंटर कॉलेज को जाने वाले मार्ग पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों ने चाकू आदि हथियार भी निकाल लिए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सीआरएसटी इंटर कॉलेज के पास रहने वाले एक ठेकेदार के यहां रामपुर से कुछ मेहमान आए थे। उन्होंने सीआरएसटी मार्ग से आगे स्थित एक मोड़ के पास अपना वाहन खड़ा किया और सामान उतारने लगे। इसी दौरान ठेकेदार के पड़ोसी ट्रेवलिंग व्यवसायी मौके पर आया और गाड़ी हटाने को कहा। मेहमानों द्वारा सामान उतारने के बाद गाड़ी हटाने की बात कही गई, जिस पर वह भड़क गया और कार चालक से मारपीट कर दी। इसी दौरान शोरगुल सुनकर ठेकेदार मौके पर पहुंचा। इस बीच मारपीट करने वाले युवक के साथी भी वहां आ गए, इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह मामले को शांत करवाया। ठेकेदार का आरोप है कि बाद में चार-पांच युवक उसके घर में घुसे और उसके एवं उसके बेटों के साथ मारपीट की। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस से एसएसआई बीसी मासीवाल, एएसआई सत्येंद्र गंगोला, एसआई जयानंद पांडे अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष भिड़ते रहे, जिस पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। एसएसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि दोनों पक्षों के चार लोगों का मेडिकल करवाया है। दोनों पक्षों से लिखित माफीनामे के बाद पुलिस ने मोहम्मद रिजवान निवासी नियर लक्ष्मी निवास सीआरएसटी रोड मल्लीताल, रिहान, राजेंद्र सिंह बिष्ट और गोपाल बिष्ट का 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन



गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट, हथियार निकाले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed