फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बीएसएफ जवान के घर से लाइसेंसी बंदूक चोरी

बीएसएफ जवान के घर से लाइसेंसी बंदूक चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान के घर से लाइसेंसी बंदूक चोरी
हल्द्वानी। बेखौफ चोरों ने अब गैस गोदाम रोड द्वारिका पुरी फेज -1 में बीएसएफ जवान विनोद सिंह फर्त्याल के बंद मकान में सेंध लगा दी। ताला तोड़कर चोरों ने पांच कमरों को खंगाला और लाइसेंसी बंदूक, जेवरात समेत करीब 70 हजार रुपये चुरा ले गए। ।
विज्ञापन

विनोद सिंह फर्त्याल इन दिनों ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में तैनात हैं। उनकी पत्नी विद्या दस दिन पहले मकान में ताला लगाकर मायके चली गईं। मां जशोदा भी किसी काम से देहरादून गई थीं। शनिवार को पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर विनोद सिंह को सूचना दी। इसके बाद वह छुट्टी लेकर यहां पहुंच गए। चोरों ने सभी कमरों को खंगालकर सामान बिखेर दिया था। मकान से सटी दुकान को भी चोरों ने नहीं छोड़ा। विनोद सिंह ने बताया कि चोर लाइसेंसी बंदूक, दो मंगलसूत्र, अंगूठी सहित अन्य जेवरात के अलावा करीब 70 हजार रुपये नकदी लेकर गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर मुखानी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश करने के लिए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



चोरों ने अब बीएसएफ जवान का घर खंगाला
लाइसेंसी बंदूक, जेवरात और करीब 70 हजार रुपये समेट ले गए

बंद मकानों को निशाना बना रहे चोर
हल्द्वानी। चोर शहर के बंद मकानों को निशाना बना रहे हैं। 27 जून को चोरों ने गौजाजाली उत्तर स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक के घर को खंगाला था। वहां से लाखों रुपये नगदी और जेवरात लेकर चले गए। बनभूलपुरा पुलिस इस मामले में तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि लोग मकान बंद कर चले जाते हैं लेकिन पुलिस को सूचना नहीं देते हैं। भोटिया पड़ाव क्षेत्र की पुलिस ने करीब दस ऐसे मकानों को चिन्हित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed