{"_id":"5d152a9f8ebc3e3ccc2e4d21","slug":"15616682354-haldwani-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप काटने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सांप काटने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी/पतलोट। मंडी गेट स्थित दुकान में सामान निकालते समय युवक को सांप ने रविवार को काट लिया। एक दिन झाड़ फूंक के बाद उसकी हालत खराब हुई तो परिजनों ने एसटीएच में भर्ती कराया लेकिन उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
ओखलकांडा के ईजर तल्ला निवासी हरक सिंह का 24 साल का बेटा चंदन एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद मंडी स्थित एक सरिया सीमेंट की दुकान पर काम करता था। वह रेलवे बाजार में अपने पिता के साथ रहता था। रविवार की सुबह दुकान से सामान निकालते समय अंगुली में सांप ने काट लिया। बुधवार की रात जब शरीर के अंगों ने काम करना बंद किया तो करीबियों ने उसे रात 12 बजे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर विधायक राम सिंह कैड़ा सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंदन तीन भाई-बहनों में इकलौता भाई था। विधायक के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता रवि गोस्वामी, मदन परगांई, छात्र नेता कमलेश भट्ट आदि ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
दुकान में युवक को सांप ने डंसा, मौत