फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   वन विभाग मांगेगा सरकार से असलहे

वन विभाग मांगेगा सरकार से असलहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग मांगेगा सरकार से असलहे
हल्द्वानी। वन महकमे में कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कसरत तेज हो गई है। वन विभाग पश्चिमी वृत्त में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार से वन कर्मियों के लिए फिर असलहे मांगेगा। वन विभाग दोबारा असलहों का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन

तराई केंद्रीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज में 22 जून को हुई मुठभेड़ में लकड़ी तस्करों ने गोली मारकर संविदा पर तैनात बीट वॉचर बहादुर सिंह की हत्या कर दी थी। उसका साथी प्लांटेशन वॉचर महेंद्र सिंह भी गोली लगने घायल हुआ था। इससे पहले भी खनन क्षेत्र में आए दिन वनकर्मियों पर हमले होते रहे हैं। इसलिए वन विभाग में असलहों की जरूरत महसूस होने लगी है। वन विभाग ने पहले राज्य सरकार से असलहों की मांग की थी। शासन ने फरवरी 2018 में रक्षा मंत्रालय को यह प्रस्ताव भेजा, लेकिन असलहों के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन



वन महकमा सरकार से मांगेगा असलहे
पहले भी भेजा गया था प्रस्ताव, बरहैनी की घटना के बाद दोबारा कसरत शुरू



100 राइफल और 12 पिस्टल की थी डिमांड
वन विभाग ने पहले राज्य सरकार से 315 बोर की 100 राइफल और 32 बोर की 15 पिस्टल मांगी थी। असलहे मिलने से वन विभाग के कर्मचारियों को गश्त करने और वनों की सुरक्षा में सहूलियत मिलती। इसलिए वन विभाग इस प्रस्ताव को दोबारा राज्य सरकार को भेजने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग में असलहों की स्थिति

वन प्रभाग का नाम 315 बोर 12 बोर
तराई केंद्रीय वन प्रभाग 24 21
तराई पूर्वी वन प्रभाग 36 33
हल्द्वानी वन प्रभाग 16 14
रामनगर वन प्रभाग 07 14
तराई पश्चिमी वन प्रभाग 25 36

पश्चिमी वृत्त में वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए असलहों का प्रस्ताव पहले भी शासन को भेजा गया था। यह प्रस्ताव दोबारा भेजा जाएगा।
- डॉ. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed