{"_id":"5d0e8f0c8ebc3e0a3936f15a","slug":"15612351963-haldwani-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीट वॉचर को गोली से उड़ाया, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बीट वॉचर को गोली से उड़ाया, साथी घायल
विज्ञापन
गोली मारकर वनकर्मी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की बरहैनी रेंज में शुक्रवार की रात लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की मौत हो गई और साथी महेंद्र सिंह घायल हो गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारियों ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया।
वन रक्षक दीपक नेगी ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे वन क्षेत्राधिकारी ने सूचना दी कि कुछ लकड़ी तस्कर दक्षिणी बीट केएन 1 क्षेत्र में खैर का पेड़ काट रहे हैं। इसके बाद वह अपने साथियों रोपण रक्षक मोहम्मद जान, मुमताज अली, विजेंद्र बाबू, महेंद्र सिंह और बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान के साथ वहां पहुंच गए। वन टीम में शामिल लोगों ने अपनी मोटरसाइकिलों को बौर नदी के पास झाड़ियों में छिपा दिया और तस्करों की तलाश में पैदल चल दिए। उन्हें वहां खैर का पेड़ कटा हुआ मिला। इस बीच वनकर्मी झाड़ियों में छिप गए। लगभग दो बजे उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाली पगडंडी से कुछ कदमों की आहट सुनाई दी। बीट वॉचर बहादुर सिंह ने टार्च की रोशनी जलाई तो सामने लकड़ी तस्कर हरसान (ऊधमसिंह नगर) निवासी लखविंदर सिंह और उसका साथी दिखाई दिया। बहादुर सिंह कुछ समझ पाता अचानक दोनों ने गोलियां चला दीं। एक गोली बहादुर सिंह के पेट और दूसरी महेंद्र सिंह के पैर में लगी। वन कर्मी दोनों घायल साथियों को हल्द्वानी स्थित एसटीएच लाए जहां डॉक्टरों ने बहादुर सिंह मृत घोषित कर दिया। घायल महेंद्र का कहना था कि तस्करों ने दो गोलियां चलाई थी। बहादुर पांवपुरी बरहैनी, बाजपुर (ऊधमसिंह नगर) निवासी थे और 1986 से वन विभाग में तैनात थे। बाद में वन विभाग की टीम ने घटनास्थल के पास से तस्करों की दो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है। कालाढूंगी पुलिस ने इस मामले में लखविंदर सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 और 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वन कर्मियों का कहना है कि लखविंदर के खिलाफ पहले से ही पांच से छह मुकदमे दर्ज हैं।
बीट वॉचर को गोली से उड़ाया, साथी घायल
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की बरहैनी रेंज में लकड़ी तस्करों का दुस्साहस, दो बाइक और मोबाइल छोड़कर भागे
कालाढूंगी पुलिस ने वनकर्मी की हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी एक हमलावर का नाम सामने आया है। पुलिस की चार टीमें हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए लगाई गई है। हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
-सुनील कुमार मीणा, एसएसपी