{"_id":"5d07ed4d8ebc3e0e217fe258","slug":"15608005765-lalkuan-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाला टेक्नीशियन निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे सुपरवाइजर के साथ मारपीट करने वाला टेक्नीशियन निलंबित
विज्ञापन
क्राइम
लालकुआं (नैनीताल)। रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन को ड्यूटी के दौरान अपने सुपरवाइजर के साथ मारपीट करना महंगा पड़ गया। उसे निलंबित कर दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल ने सुपरवाइजर की तहरीर पर टेक्नीशियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार को रेलवे स्टेशन में तैनात वरिष्ठ टेक्नीशियन समाडि रामकिशन का ड्यूटी के दौरान सुपरवाइजर भीष्म कुमार गौतम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि टेक्नीशियन रामकिशन ने आवेश में आकर सुपरवाइजर गौतम के साथ गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर उनके कपड़े फाड़ दिए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बमुश्किल उन्हें छुड़ाया। सुपरवाइजर गौतम ने तुरंत रेलवे सुरक्षा बल कार्यालय में पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए प्रभारी निरीक्षक बीके सिंह को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बीके सिंह ने बताया कि सुपरवाइजर भीष्म कुमार गौतम की तहरीर पर टेक्नीशियन रामकिशन के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145,146 के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लेकर रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। मामले का संज्ञान में लेते हुए रेलवे के संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों ने टेक्नीशियन रामकिशन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
रेलवे के टेक्नीशियन ने की सुपरवाइजर से मारपीट, सस्पेंड
रेलवे सुरक्षा बल ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया