फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध हथियारों के साथ तस्कर गिरफ्तार
किच्छा में एसटीएफ और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बहेड़ी निवासी एक व्यक्ति को 3 सेमी आटोमैटिक पिस्टल और 8 राउंड चलाने वाली 6 मैगजीन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम के अनुसार गिरफ्तार तस्कर बरेली क्षेत्र से अवैध शस्त्रों की खरीद फरोख्त करके जनपद ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में सप्लाई करता था।
विज्ञापन


एसटीएफ प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर ढाई बजे सूचना पर पुलभट्टा सितारगंज रोड पर बहेड़ी तिराहे के पास गुरुनानक फार्म क्षेत्र में बाबू निवासी ग्राम जाम बाजार सावंत सुमाली थाना बहेड़ी जिला बरेली उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसकी बाइक यूपी 25बीजे 0923 को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बताया कि उसके कब्जे से तीन आटोमैटिक 32 बोर पिस्टल, 32 बोर की छह मैगजीन बरामद हुईं। सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध शस्त्रों की सप्लाई करता था। वह ऊधमसिंह नगर और नैनीताल क्षेत्र में इन शस्त्रों को ले जाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद और इसमें शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बाबू के आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
टीम में महेंद्र गिरी, किशोर कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह चौहान, दुर्गा सिंह, भूपेंद्र सिंह मर्तोलिया थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed