{"_id":"5cf8309ebdec2207843c1253","slug":"155976924110-haldwani-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने अधेड़ को पटककर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाथी ने अधेड़ को पटककर मार डाला
विज्ञापन
हाथी ने अधेड़ को पटककर मार डाला
कालाढूंगी (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत बन्नाखेड़ा रेंज के प्लाट नंबर 42 में बुधवार सुबह हाथी ने एक अधेड़ व्यक्ति को पटक कर मार डाला। 62 वर्षीय महेश चंद्र भट्ट कुबेर सिंह के खत्ते में रहता था और उसके पशु चराता था। वह बाडे़छीना अल्मोड़ा का बताया जा रहा है, जो 25 वर्षों से यही रह रहा था।
मंगलवार को महेश चंद्र भट्ट पशुओं को चराने जंगल गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। इस पर कुबेर एवं उसके भाई ने उसकी खोजबीन की। बुधवार सुबह छह बजे बन्नाखेड़ा रेंज के प्लाट संख्या 42 में भट्ट मृत पड़ा मिला। वहीं आसपास हाथी की लीद पड़ी देख उन्होंने वन कर्मियों एवं पुलिस को सूचना दी।
बैलपड़ाव पुलिस चौकी प्रभारी सुशील जोशी, बन्नाखेड़ा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी एमसी पंत समेत अन्य पुलिस कर्मी एवं वन कर्मी मौके पर पहुंचे। वन क्षेत्राधिकारी पंत ने बताया कि मौके पर हाथी की लीद पड़ी होने से प्रथमदृष्ट्या मामला हाथी के पटकने से हुई मौत का ही लग रहा है। इधर, चौकी प्रभारी एसआई सुशील जोशी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ब्यूरो