{"_id":"5cf6d654bdec220708715589","slug":"15596805918-ramnagar-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब न पीने की हिदायत दी तो मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब न पीने की हिदायत दी तो मारा चाकू
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। पुलिस ने सोमवार को टेंट हाउस में काम करने वाले युवक को चाकू मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने शराब न पीने की हिदायत पर युवक के गले में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया था।
टेड़ा गांव निवासी बालम सिंह उर्फ बॉबी पुत्र राजे सिंह रानीखेत रोड स्थित श्याम टेंट हाउस में काम करता था। उसका साथ में काम करने वाले इंदिरा कॉलोनी निवासी मुकेश कश्यप पुत्र बांकेलाल से लेनदेन का विवाद चल रहा था। इस बकाया भुगतान की वसूली के लिए बॉबी ने मुकेश से शराब पिलाने को कहा। मुकेश ने बॉबी से शराब न पीने को कहा तो आरोप है कि इससे नाराज बॉबी ने चाकू मारकर मुकेश को घायल कर दिया था। स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने काशीपुर चिकित्सालय में जाकर घायल मुकेश के कलमबंद बयान दर्ज किये। मुकेश के भांजे इंदिरा कॉलोनी निवासी रमेश कश्यप ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। इसी आधार पर पुलिस ने बॉबी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को बॉबी को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
शराब न पीने की हिदायत दी तो मारा चाकू
नामजद रिपोर्ट दर्ज, आरोपी गिरफ्तार