फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   जहर खाने से दुकानदार और महिला की मौत

जहर खाने से दुकानदार और महिला की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
जहर खाने से दुकानदार और महिला की मौत
sucide shimla
हल्द्वानी। मंडी के पास ठेला लगाकर फास्ट फूड बेचने वाले दुकानदार बलना मटियाल ग्राम सभा के जोस्यूड़ा निवासी घनश्याम सनवाल (28) पुत्र पूरन चंद्र ने शनिवार को जहर खा लिया। एसटीएच में इलाज के दौरान रविवार दोपहर में उसकी मौत हो गई। मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश नेगी ने परिजनों से पूछताछ की, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, पतलिया कालाढूंगी निवासी महिला प्रेमा देवी (25) पत्नी जसवंत सिंह ने भी शनिवार को घर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे दोपहर के समय एसटीएच में भर्ती कराया। यहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि घरेलू विवाद के चलते महिला ने जहर खाया था। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर, कत्याल मुक्तेश्वर के एक युवक ने भी अपने घर में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


जहर खाने से दुकानदार और महिला की मौत
एक युवक ने भी खाया जहर, एसटीएम में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed