फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित दुकानों की जांच होगी

ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित दुकानों की जांच होगी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में आवंटित दुकानों की जांच होगी
हल्द्वानी। नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने ट्रांसपोर्टनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने आवंटन के बाद भी कई दुकानों के बंद होने और कई दुकानों को किराए पर लगाने पर हैरानी व्यक्त की। टीपीनगर की स्थापना, दुकान आवंटन और वहां हो रहे कार्यों से संबंधित पत्रावलियां तलब की हैं। इस दौरान उन्होंने ट्रांसपोर्टनगर के व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और उन्हें सुलझाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार सिंह ने बताया कि टीपीनगर के पार्किंग स्थल में कई लोगों ने अतिक्रमण किया है। कई खराब पड़ी गाड़ियां पार्किंग में जंक खा रही है। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बाद पार्किंग की व्यवस्था टेंडर पर देने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने टीपीनगर में अवैध रूप से फड़-खोखों को हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान व्यापारियों ने पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कराने की मांग की जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने स्थान चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टनगर की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद कराया जाएगा ताकि वहां काम कर रहे व्यापारियों को दिक्कतें न हों।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर में आवंटित दुकानों की होगी जांच
अतिक्रमण हटाकर पार्किंग स्थल को ठेके पर देने की योजना
टीपीनगर क्षेत्र में लगे फड़, खोखे भी हटेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed