{"_id":"5ceef068bdec22073561cd37","slug":"155916303112-lalkuan-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्रामीण के मकान में घुसाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ग्रामीण के मकान में घुसाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं (नैनीताल)। वन विभाग की टीम को देखकर उपखनिज चोरी कर ला रहे माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज गति से दौड़ाते हुए एक ग्रामीण के घर में घुसा दिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
मंगलवार रात तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी अपनी टीम के साथ जंगल से आ रहे थे। गौला गेट के पास वन विभाग की जिप्सी को देखकर गौला नदी से उपखनिज की अवैध निकासी कर रहे खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को दौड़ा दिया। टीम ने उसका पीछा किया तो चालक ने ट्रैक्टर को ढलान चक्की गौलारोड बिंदुखत्ता निवासी उर्वादत्त जोशी के घर की तरफ मोड़ दिया, इससे वाहन अनियंत्रित होकर उर्वादत्त की चहारदीवारी तोड़ते हुए उनके आंगन में जा पहुंचा।
ट्रैक्टर को यहीं छोड़कर माफिया फरार हो गया। घटना के समय उर्वादत्त जोशी अपने परिवार के साथ आंगन में बैठे थे। सौभाग्य से वह ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच गए। डौली रेंज के रेंजर ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग की मदद से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर डौली रेंज परिसर में दाखिल कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी जोशी ने बताया कि ट्रैक्टर को सीज करने के साथ ही वाहन स्वामी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार माफिया को चिन्हित कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।