{"_id":"5ced9692bdec22070a1aa874","slug":"15590744988-bhimtal-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांफी के जंगल में आग से धारी, ओखलकांडा की बिजली गुल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चांफी के जंगल में आग से धारी, ओखलकांडा की बिजली गुल
विज्ञापन
fire shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/धानाचूली (नैनीताल)। चांफी के जंगल में आग लगने से विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गया, इस कारण धारी और ओखलकांडा विकासखंड के लोगों ने मंगलवार की रात बिना बिजली के काटी। विद्युत विभाग के एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि मेहरागांव से निकलने वाली 33 हजार केवी लाइन जो पद्मपुरी और ओखलकांडा के बिजली घर से जुड़ी है, उसमें मंगलवार शाम चांफी के जंगल में आग लगने से फॉल्ट आ गया और बिजली गुल हो गई है। एसडीओ ने बताया कि विभाग की टीम चांफी में मौजूद है, लेकिन जंगल में आग की वजह से फॉल्ट नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाएगी। वहीं, चांफी, अलचौना, धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, ओखलकांडा के गांव के लोगों ने बिना बिजली के रात गुजारी।
चांफी के जंगल में आग से धारी, ओखलकांडा की बिजली गुल
विज्ञापन
चांफी के जंगल में आग से धारी, ओखलकांडा की बिजली गुल