फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   शराब के नशे में हुई वेटर की हत्या, तीन मंजिले से नीचे साथी वेटर ने फेंका, आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में हुई वेटर की हत्या, तीन मंजिले से नीचे साथी वेटर ने फेंका, आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
शराब के नशे में हुई वेटर की हत्या, तीन मंजिले से नीचे साथी वेटर ने फेंका, आरोपी गिरफ्तार
किच्छा। रविवार रात को रेड चिल्ली के वेटर गोपाल राव को उसके वेटर साथी मनीष ने तीन मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे गोपाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


घटना से पहले दोनों ने शराब पी और बाद में किसी बात पर झगड़ा करने लगे थे। मंगलवार को कोतवाली में एएसपी देवेंद्र पींचा ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को पुुरस्कृत किया।


मंगलवार को एएसपी पींचा ने बताया कि सोमवार सुबह नगर के मुख्य बाजार स्थित शिवम स्वीट्स वाली गली में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। मृतक की शिनाख्त गोपाल राव (37) पुत्र किशन राव निवासी बेदी मोहल्ला किच्छा के रूप में की गई।
विज्ञापन


मृतक गोपाल चिली रेस्टोरेंट में काम करता था, जब पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम करने वाले कारीगरों से पूछताछ की तो पता चला कि रात को गोपाल का मनीष से झगड़ा हुआ था। जब मनीष से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रात लगभग 11 बजे गोपाल रेड चिली पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब होटल बंद हो चुका था। गोपाल ने मुझे रुपये देकर शराब मंगवाई। बाद में सभी लोग रेड चिली के पीछे बने कमरे में पहुंचे, जहां पर उसने गोपाल और दूसरे कर्मचारी मिक्की के साथ शराब पी।

इस दौरान किसी बात पर मेरा झगड़ा गोपाल से हो गया। रात लगभग एक बजे जब वह उठा तो गोपाल से एक बार फिर झड़प हो गई। मैंने गोपाल को पीछे से धक्का दे दिया।

नशे के कारण गोपाल संभल नहीं सका और नीचे जा गिरा। उसके गिरने के बाद जब उसने मोबाइल की टार्च से देखा तो वह हिलडुल रहा था। मैंने किसी को बताया नहीं। पुलिस टीम ने हत्याकांड में मनीष पुत्र भूपाल राम निवासी बिन्दुखत्ता लालकुंआ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।



एएसपी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे की टीम में कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई धाम सिंह पांगती, एसआई लक्ष्मण सिंह, मतलूब खान, कुलदीप आर्य, ताजवीर शाही, आनंद सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed