फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार

धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी की आरोपी महिला गिरफ्तार
हल्द्वानी। एचएन इंटर कालेज से बर्खास्त कनिष्ठ लिपिक को कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शनिवार को पीलीकोठी से गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेज के आधार पर कालेज में नौकरी कर रही थी।
विज्ञापन

एचएन इंटर कालेज के प्रबंधक महेश चंद्र बेलवाल ने 25 नवंबर 2018 को कोतवाली थाने में महिला कनिष्ठ लिपिक सीमा उर्फ सिम्मी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि रामनगर के मोतीमहल बंबाघेर निवासी सीमा उर्फ सिम्मी की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे से 27 जून 2017 को एचएन इंटर कालेज में हुई थी। सिम्मी के पति पंकज अग्रवाल की मौत 2013 में हुई थ्री। बंधक को कालेज के प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने अवगत कराया कि सिम्मी के पास कंप्यूटर डिप्लोमा कोर्स का सर्टिफिकेट है लेकिन उसे कंप्यूटर का काम नहीं आता है। कागजातों की जांच से पता चला कि महिला ने कंप्यूटर डिप्लोमा का दस्तावेज विनोद नगर दिल्ली से बनवाया था, जो फर्जी है। कालेज प्रबंधन ने धारा 156(3) के तहत प्रार्थनापत्र देकर अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

मुकदमे की विवेचना मेडिकल चौकी प्रभारी कैलाश सिंह नेगी कर रहे थे। शनिवार को चौकी प्रभारी के साथ महिला उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर और भावना जोशी की टीम ने देवेंद्र पुरी पीलीकोठी से सीमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed