फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीसीटीवी के सहारे बढ़ी पुलिस की जांच

सीसीटीवी के सहारे बढ़ी पुलिस की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी के सहारे बढ़ी पुलिस की जांच
सीसीटीवी
हल्द्वानी। सलड़ी में कार में लाश रखकर फूंकने की वारदात में सीसीटीवी के सहारे पुलिस की जांच आग बढ़ गई है। रुद्रपुर से लेकर काठगोदाम तक की सीसीटीवी की जांच में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। शहर के कई सीसीटीवी में अवतार सिंह की कार जैसा वाहन कई बार दिखा है। पुलिस इस बात की तस्दीक करने में जुटी है कि इसे चला कौन रहा है और इसमें कौन बैठा है। पुलिस को एक बात खटक रही है कि मुखानी में जहां कार पार्क भी हुई वहां अवतार सिंह कार से बाहर उतरता नहीं दिखा है, जबकि महिला कार से उतरी है, जो संभवत: उसकी पत्नी है।
विज्ञापन

रुद्रपुर की सामिया लेकर सिटी निवासी अवतार सिंह 16 मई को पत्नी नीलम के साथ हल्द्वानी आए थे। अवतार सिंह की पत्नी नीलम ने पुलिस को बताया था कि कार (यूके 06-एएफ-8111) वह चला कर लाई। मुखानी चौक पर एक डॉक्टर के यहां इलाज कराने गए। इसके बाद करीब 5:45 बजे पति ने उसे कालू सिद्ध मंदिर के पास छोड़ दिया था। कुछ जरूरी काम होने की बात कहकर कार से चले गए थे। बाद में एक कार सलड़ी में जलती हुई मिली। कार में लाश रखकर पेट्रोल डालकर फूंक दिया गया था। तभी से अवतार सिंह गायब हैं। फॉरेंसिक टीम की जांच और पोस्टमार्टम में शव पुरुष का होेने और उसकी हत्या कर शव जलाने की बात भी सामने आ चुकी है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि शव अवतार का है या किसी और का। कई दिन से अवतार का सुराग नहीं लगने के कारण पुलिस का मानना है कि शव अवतार सिंह का हो सकता है।
विज्ञापन


आखिर कार से कहीं भी क्यों नहीं उतरा अवतार सिंह
सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही पुलिस, रुद्रपुर से लेकर काठगोदाम तक के कैमरों में मिले अहम सुराग


शाम को आने-जाने वाले वाहनों पर पुलिस की निगाहें
हल्द्वानी। घटना के दिन से ही पुलिस रुद्रपुर से लेकर रानीबाग तक के तमाम सीसीटीवी खंगाल चुकी है। हल्द्वानी से कार पहाड़ की ओर जाती हुई ट्रेस हुई है। एक कार करीब 6:05 बजे टेढ़ी पुलिया और नारीमन चौक पर भी दिखी है। इसमें दो लोग बैठे हुए भी दिख रहे हैं। हालांकि कार का नंबर, सवार लोगों के चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं। पुलिस का मानना है कि कार में किसी की अकेले हत्या नहीं की जा सकती है। इसी कारण उन वाहनों की भी तस्दीक की जा रही है जो कार के साथ भीमताल की ओर गए हैं और रात को वापस लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी कैमरों में कोई तथ्यात्मक जानकारी नहीं मिली है जिससे किसी निर्णय पर पहुंचा जा सके। अवतार सिंह के परिजनों से अवतार के गायब होने को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सुनील कुमार मीणा, एसएसपी, नैनीताल

शव लेने पर रही कभी हां, कभी ना की स्थिति
हल्द्वानी। अवतार सिंह के गायब होने के बाद परिजन शव लेने को लेकर असमंजस में हैं। रविवार की रात आठ बजे 72 घंटे पूरे हो गए। सोमवार को अवतार सिंह के परिजन दिन भर कोतवाली में जमे रहे। परिजन इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि शव अवतार का है कि नहीं। इसी कारण परिजनों ने पुलिस से मंगलवार तक का समय मांगा है। परिजन शव को अवतार का मान लेते हैं तो मंगलवार को शव लेने आएंगे।

कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं, टल गया डीएनए टेस्ट
हल्द्वानी। अवतार सिंह की कार में मिले शव की शिनाख्त के लिए परिजनों का डीएनए ब्लड सेंपल नहीं लिया जा सका। अवतार के परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। इसी कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। मुकदमा दर्ज नहीं होने के कारण पुलिस कोर्ट में डीएनए टेस्ट के लिए अर्जी नहीं दे सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मंगलवार को डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया शुरू करेगी।

साल भर पहले 20 लाख मिले
फिर भी नहीं लगाए सीसीटीवी
सलड़ी कांड के खुलासे को निजी प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी के भरोसे पुलिस
हल्द्वानी। बजट होने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने शहर में सीसीटीवी नहीं लगाए। नतीजा यह है कि सलड़ी कांड के खुलासे के लिए अब पुलिस को निजी प्रतिष्ठानों और दूसरे विभागों के सीसीटीवी की मदद लेनी पड़ रही है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कैमरे लगाने वाले स्थानों का चयन हो गया है, जल्द काम शुरू हो जाएगा।
जिला विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय ने साल भर पहले पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बीस लाख रुपये उपलब्ध कराए थे। इसमें से दस लाख रुपये मूल्य के सीसीटीवी हल्द्वानी में और दस लाख के नैनीताल में लगाए जाने थे। बजट मिलने के बाद भी पुलिस ने कैमरे नहीं लगाए।

प्राधिकरण से से सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए धनराशि मिली थी, लेकिन उसके बाद चुनाव आचार संहिता लगने के कारण कैमरे नहीं लगाए जा सके। पुलिस कैमरे लगाने की प्लानिंग कर चुकी है। स्थान भी चयन किए जा चुके हैं। 26 मई के बाद चयनित स्थानों पर कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

-अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी हल्द्वानी।

रुद्रपुर पुलिस को नहीं किया जांच में शामिल
रुद्रपुर। सलड़ी में जलती कार रुद्रपुर के व्यापारी अवतार सिंह की है और अवतार सिंह भी घटना के दिन से लापता है लेकिन नैनीताल जिला पुलिस ने अब तक रुद्रपुर पुलिस को किसी भी स्तर पर जांच में शामिल नहीं किया है और ना ही किसी तरह की मदद ली है। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि मामले को लेकर हल्द्वानी में हुई छानबीन से ही पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed