फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   लूटने के लिए हमला करने वालों को सात साल की कैद

लूटने के लिए हमला करने वालों को सात साल की कैद

Sun, 25 Nov 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
लूटने के लिए हमला करने वालों को सात साल की कैद
court - फोटो : PTI
नैनीताल। अपर जिला जज द्वितीय पारुल गैरोला की अदालत ने लूट के इरादे से बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला करने के दो बिहार निवासी मजदूरों को सात सात वर्ष के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार 10 मार्च 2017 को बोहराकोट रामगढ़ में जगत सिंह हर्नवाल व उनकी पत्नी बसंती देवी की आंखों में उनके घर में कारपेंटरी का काम कर रहे शंकर शर्मा निवासी बेतिया बिहार और खुर्शीद आलम निवासी पूर्वी चंपारण बिहार ने मिर्च डाल दी और जगत सिंह के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। जगत सिंह ने तीन दिन पहले इन मजदूरों को काम में रखा था और उन्हें घर के पास ही रहने की जगह दी थी। उनके पुत्र हल्द्वानी में रहते हैं। घटना की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और घायल जगत सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी दोनों मजदूरों को दबोच लिया गया। घटना की प्राथमिकी अगले दिन जगत सिंह के पुत्र निर्भय सिंह ने पट्टी पटवारी के समक्ष दर्ज कराई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील शर्मा ने आठ गवाह कोर्ट में पेश किए। अपर जिला सत्र न्यायाधीश पारुल गैरोला ने दोनों आरोपियों को लूट के इरादे से बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का दोषी मानते हुए उन्हें सात सात साल के कठोर कारावास और पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed