फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पीएसी जवान की कथित दूसरी शादी में बखेड़ा

पीएसी जवान की कथित दूसरी शादी में बखेड़ा

Sun, 25 Nov 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
पीएसी जवान की कथित दूसरी शादी में बखेड़ा
नैनीताल। दूसरी शादी रचाने जा रहे पीएसी जवान को पुलिस के सामने ही घरातियों ने जमकर धुना। नगर के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में ठीक फेरों से पहले जब पहली पत्नी पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ। इस दौरान दुल्हन की मां बेहोश हो गई। मल्लीताल कोतवाली में दूल्हे के दुल्हन पक्ष को शादी का खर्चा लौटाने की बात कहने पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

नगर के एक होटल में शनिवार को पीएसी में हेडकांस्टेबल पद पर तैनात जवान की शादी हो रही थी। फेरों से ठीक पहले रुद्रपुर निवासी एक महिला आ धमकी। महिला ने आरोप लगाया कि पहले पति से तलाक के बाद अक्तूबर में पीएसी जवान उससे लव मैरिज कर चुका है। अब जवान उसे धोखा देकर दूसरी शादी कर रहा है। महिला ने हंगामा कर बताया कि जवान नैनीताल में अपने भाई की शादी का बहाना बनाकर यहां आया है। इसी बीच मल्लीताल थाने के एसएसआई बीसी मासीवाल, एसआई दीपक बिष्ट, आईजी ऑफिस में तैनात सिपाही गणेश बिष्ट मौके पर पहुंच गए। हंगामा देखकर दुल्हन की मां बेहोश हो गई। घंटों तक मल्लीताल पुलिस मौके पर प्रकरण को रफा-दफा कराने का प्रयास करती रही, लेकिन हल नहीं निकला। इसके बाद पुलिस दूल्हे को लेकर मल्लीताल कोतवाली जाने लगी। इससे गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे को जमकर पीट दिया। अपनी अभिरक्षा में भी पुलिस दूल्हे को नहीं बचा पाई। मल्लीताल पुलिस ने बताया कि बाद में पीएसी जवान को थाने लाया गया था। बाद में दूल्हा पक्ष शादी में हुआ खर्च दुल्हन पक्ष को देने को तैयार हो गया। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed