{"_id":"5bf84bb1bdec2241ab338847","slug":"154299900813-bazpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा। दुराचार के वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर परिवार सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की कर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को छुड़ा लिया। उसके बाद आरोपी फरार हो गया।
पुलिस ने हमला और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में 16 नामजेद सहित 24 लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 332, 353, 386 के तहत मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। घटना को लेकर गांव में खलबली मची है।
आरोप है कि गांव रम्पुरा काजी निवासी कुलवीर सिंह पर सितारगंज थाने में 376 का मुकदमा दर्ज है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे थाना प्रभारी वीरेंद्र रमोला पुलिस टीम के साथ गांव रम्पुरा काजी पहुंचे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दुराचार के वारंटी आरोपी कुलवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर परिवार सहित अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी फरार हो गया। एसओ रमोला के अनुसार पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में कुलवीर सिंह, अंग्रेज सिंह, चरन सिंह, जोगेंद्र सिंह, गुरदेव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, रमेश सिंह, रज्जो बाई, कुलवंत सिंह, मंगत सिंह, हरदीत सिंह, छिंदर सिंह, सोनू सिंह, जबर सिंह, धर्मेंद्र सिंह और 7-8 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी घरों से फरार हैं। इधर, सीओ एमसी बिंजोला ने बताया कि मामले की विवेचना बाजपुर के एसएसआई नासिर हुसैन को सौंपी गई है।