{"_id":"5bef12b7bdec226993579546","slug":"15423946022-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए जेवर
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा नगर के व्यस्त खड़ंजा रोड पर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो लोग सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। महिला को कुछ होश आया तो ठगी का अहसास हुआ। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
भूड़ कस्बा निवासी बिटोली देवी पत्नी स्व. सोहनपाल ने बताया कि शाम चार बजे वह सामान खरीदने बाजार गई थी। खड़ंजा रोड बाजार में एक बुजुर्ग ने उससे काली मंदिर का पता पूछा। उसके साथ एक और व्यक्ति था। दोनों ने उसे बातों में उलझाए रखा और कुछ दूरी पर ले जाकर कुछ सुंघा दिया, जिससे वह अर्द्ध बेहोश हो गई।
इसके बाद दोनों उसके गले से दो तोले की सोने की चेन और आधा-आधा तोले की दो अंगूठी लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद उसे कुछ होश आया तो उससे लूट का अहसास हुआ। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।