फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टूरिस्ट वीजा उल्लंघन में दो अफगानी गिरफ्तार

टूरिस्ट वीजा उल्लंघन में दो अफगानी गिरफ्तार

Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट वीजा उल्लंघन में दो अफगानी गिरफ्तार
अफगानी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
लालकुआं/हल्द्वानी। लालकुआं पुलिस और अभिसूचना विभाग ने रविवार को सत्यापन के दौरान टूरिस्ट वीजा पर आए दो अफगानी नागरिकों को हाथीखाना क्षेत्र में जड़ी बूटी बेचते पकड़ लिया। आईबी और एलआईयू ने माना कि दोनों ने वीजा शर्तों का उल्लंघन किया है। जिला पुलिस ने दोनों को सात दिन में देश छोड़ने का नोटिस थमा दिया है। हल्द्वानी के लाइन नंबर आठ स्थित होटल से एलआईयू ने दो अन्य अफगानी नागरिकों को भी हिरासत में लिया। हालांकि वीजा और पासपोर्ट सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर जोशी रविवार को संजयनगर हाथीखाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चला रहे थे। इस बीच पुलिस ने जड़ी बूटी बेच रहे दो संदिग्ध अफगानी नागरिकों को पकड़ लिया। छानबीन से पता चला कि अफगानिस्तान निवासी सादुल्लाह रोहनी ( 72) पुत्र अब्दुल हकीब (पासपोर्ट नंबर 02809138-2022 तक वैध और वीजा 9045645 वर्ष 2019 तक वैध), नूरअल्लाह (36) पुत्र जानल्लाह का पासपोर्ट नंबर 00544745-2 तक वैध, वीजा नंबर 9043673 वर्ष 2019 तक वैध है। दोनों आठ नवंबर को टूरिस्ट वीजा पर अफगानिस्तान से दिल्ली आए। दोनों नौ नवंबर से हल्द्वानी स्थित लाइन नंबर आठ के होटल हनीफ में ठहरे थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने एलआईयू निरीक्षक दीप चंद्र भट्ट की रिपोर्ट पर दोनों नागरिकों को सात दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। दोनों के विरुद्ध सब सेक्शन (2) ऑफ सेक्शन -3 ऑफ फॉरेन एक्ट 1946 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एलआईयू ने हल्द्वानी के होटल से जबीउल्लाह (40) रहीमी पुत्र दीदार शाह और सनाउल्लाह रोहनी (48) पुत्र हमीदुल्लाह को पकड़ा है। दोनों नौ नवंबर को दिल्ली से अल्मोड़ा आए थे। जबीउल्लाह की अल्मोड़ा जिले के जोशीखोला निवासी बाबू खान के ससुराल है। उसकी पत्नी इस समय अफगानिस्तान में है। जबीउल्लाह अपने दोस्त सनाउल्लाह के साथ ससुर से मिलने के लिए आया था। दोनों दस नवंबर से हल्द्वानी लाइन नंबर आठ स्थित होटल में ठहरे थे। पासपोर्ट और वीजा सही मिलने पर दोनों को छोड़ दिया गया। होटल प्रबंधन ने विदेशी नागरिकों के ठहरने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। इसी कारण होटल मालिक को 14 विदेशी अधिनियम के तहत नोटिस भेजा गया है। चारों की जानकारी अफगानी दूतावास को दे दी गई है।


एलआईयू को नहीं थी सूचना
लालकुआं (नैनीताल)। एक बार फिर एलआईयू की नाकामी उजागर हुई है। रुटीन और प्रायोजित कार्यक्रमों में अक्सर अपनी सक्रियता दिखाने वाली एलआईयू अहम मौके पर विफल साबित हुई है। रविवार को दो अफगानी पकड़ने से पहले नई बस्ती में डी कंपनी के चंगेज खान को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके बाद एक आरएसएस कार्यकर्ता की सक्रियता से पुलिस ने दो बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए थे। फलाहारी आश्रम में दिल्ली से आए दुष्कर्म के आरोपी हरिनारायण पुरी बाबा को दिल्ली पुलिस उठाकर ले गई थी, जबकि वह बाबा पूर्व में भी दो बार कई दिनों तक आश्रम में रहा था। इस मामले में लालकुआं पुलिस की नाकामी उजागर हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed