फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   चरस तस्करी में लिप्त नामी लोगों को जेल के सलाखों के अंदर करने में आखिकार पुलिस क्यों खींच रही हाथ

चरस तस्करी में लिप्त नामी लोगों को जेल के सलाखों के अंदर करने में आखिकार पुलिस क्यों खींच रही हाथ

Wed, 10 Oct 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चरस तस्करी में लिप्त नामी लोगों  को जेल के सलाखों के अंदर करने में आखिकार पुलिस क्यों  खींच रही हाथ

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ क्षेत्र चरस की तस्करी का मुख्य केंद्र बना हुआ है। पुलिस इस धंधे में शामिल बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने में विफल साबित हो रही है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पुलिस से तस्करों पर शिकंजा कसने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

थाना बैजनाथ पुलिस उड़खुली क्षेत्र के तीन ग्रामीणों को चरस की तस्करी के आरोप में तीन बार गिरफ्तार कर चुकी है।
उड़खुली के ग्रामीणों का कहना है कि गरुड़ बाजार के कुछ नामी लोग गांव के लोगों से चरस मंगाते हैं। इसके बाद इसे मैदानी क्षेत्र को सप्लाई करते हैं। विकास खंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बसे गांवों के लोगों का कहना है गांवों से चरस खरीदने के लिए तस्करों ने गांव- गांव में अपने एजेंट तय किए हैं।
विज्ञापन

जो ग्रामीणों से तीन सौ रुपये प्रति दस ग्राम की दर से चरस खरीदकर उन तक पहुंचाते हैं। कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश कोहली, गढ़सेर के प्रधान नवीन ममगई, समाजसेवी देवेंद्र गोस्वामी आदि ने एसपी से चरस की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मदन लाल का कहना है कि चरस की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
चरस का अवैध कारोबार करने वालों का पता लगाने के लिए बैजनाथ थानाध्यक्ष को चरस की तस्करी के आरोप में आज तक गिरफ्तार लोगों से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुकेश कुमार पुलिस अधीक्षक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed