फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ढेला पुलिस चौकी का घेराव

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ढेला पुलिस चौकी का घेराव

Mon, 08 Oct 2018 01:29 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ढेला पुलिस चौकी का घेराव
wine
रामनगर (नैनीताल)। ग्रामीणों ने रविवार को ढेला पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चौकी प्रभारी प्रदीप यादव को ज्ञापन सौंपा। इसमें अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, नशाखोरी के कारण हो रहे अपराध 10 नवंबर तक रोकने की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर 11 नवंबर को पुन: चौकी का घेराव किया जाएगा। देवभूमि विकास मंच के बैनर तले सांवल्दे पूर्वी, सांवल्दे पश्चिम, सेमलखलिया, हिम्मतपुर डोटियाल, ढेला आदि के ग्रामीणों ने मंच के संयोजक मनमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में ढेला पुलिस चौकी पर प्रदर्शन कर सभा की। सभा में वक्ताओं ने अवैध शराब, नशे के कारोबार के लिए सत्ता, पुलिस, प्रशासन, माफिया के गठजोड़ को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस कर्मियों पर भी मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने संचालन किया। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मंगली देवी, तुलसी जोशी, गीता, यशोदा, महेश जोशी, भुवन, तारा बेलवाल, दीपक बेलवाल, पार्वती देवी, ललिता रावत, विद्यावती शाह, सरस्वती जोशी, मुन्नी देवी, लीला देवी, इंद्र सिंह मनराल, मनमोहन अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed