फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशे में दौड़ाई पिकप, तीन को कुचला

नशे में दौड़ाई पिकप, तीन को कुचला

Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नशे में दौड़ाई पिकप, तीन को कुचला
बस और स्कूटी में हुई जोरदार टक्कर - फोटो : amar ujala
नैनीताल। नशे में धुत चालक ने शनिवार शाम भीड़ भाड़ वाली सड़क पर पिकप दौड़ा दी। उसने पहले इंजीनियर को टक्कर मारी फिर हाईकोर्ट में तैनात पीएसी जवान और एक अन्य राहगीर को कुचल दिया। सड़क किनारे खड़ी बाइक पिकप के पहियों में फंसी तो चालक लोगों के पकड़ में आ गया। पहले उसकी जमकर धुनाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। दो घायलों की हालत गंभीर बनी है। हादसे के कारण मल्लीताल में 20 मिनट तक अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

बीटेक कर चुका वेलवडर कंपाउंड निवासी हिमांशु यादव शनिवार शाम करीब छह बजे घर लौट रहा था। चीना बाबा मंदिर के पास उसकी बाइक को पिकप ने पीछे से टक्कर मार दी। हिमांशु के गिरते ही लोगों ने पिकप रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रॉयल होटल के पास तेज रफ्तार पिकप ने पीएसी जवान नंदन कार्की और बेलड्रा कंपाउंड निवासी रियाज अहमद को कुचल दिया। एक बाइक भी पिकप की चपेट में आ गई। इस दौरान लोगों ने चालक को पकड़ लिया। उसने अपना नाम प्रशांत कुमार निवासी आलूखेत बताया। कहा कि पिकप गाड़ी कैलाखान के गोविंद सिंह बोरा की है। मल्लीताल के एसआई पूरन सिंह मर्तोलिया, एसआई शंकर सिंह नयाल, अरविंद पडियार, मनोज साह जगाती, नितिन जाटव आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार चालक नशे में था। इस कारण यह हादसा हुआ। हिमांशु के पिता एसएस यादव ने बताया कि हेलमेट पहने होने के इस कारण गंभीर चोटें नहीं आईं।
विज्ञापन


पहले इंजीनियर को टक्कर मारी फिर, पीएसी जवान और राहगीर को लिया चपेट में
मल्लीताल में 20 मिनट तक अफरातफरी, भीड़ ने पकड़कर पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed