फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मंगोली में मिले शव का निकला मुरादाबाद कनेक्शन

मंगोली में मिले शव का निकला मुरादाबाद कनेक्शन

Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
मंगोली में मिले शव का निकला मुरादाबाद कनेक्शन
नैनीताल। मंगोली में हत्या कर फेंके गए शव के तार यूपी के मुरादाबाद से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिस बोरे में भरकर शव को यहां फेंका गया उस पर रानीनगला, मुरादाबाद की एक शुगर फैक्ट्री का नाम और पता लिखा है। अब पुलिस पश्चिमी यूपी में दर्ज गुमशुदगी और अपहरण के केसों का डाटा खंगाल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं मृतक का संबंध मुरादाबाद से हो सकता है। खुलासे के लिए एसओजी मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को मल्लीताल थाना क्षेत्र के मंगोली में 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिला था। हाथ, पैर और मुंह बंधा होने से पुष्टि हुई कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मल्लीताल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रख दिया है। साथ ही उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में हाल में दर्ज हुए गुमशुदगी और अपहरण के केसों से मिलान किया जा रहा है। हत्यारों को पकड़ने के लिए एसओजी भी सक्रिय हो गई है। जांच एजेंसी 12 और 13 सितंबर को घटनास्थल के आसपास और कालाढूंगी रोड पर सक्रिय मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है। आशंका है कि 12 या 13 सितंबर की देर शाम या रात को शव को मंगोली में डाला गया होगा। शव एक जूट के बोरे में बंद था। बोरे पर मुरादाबाद की एक शुगर मिल का नाम और पता लिखा है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद मृतक पश्चिमी यूपी के किसी जिले का होगा। ऐसे में मृतक के यूपी से होने की उम्मीद है। इससे पहले भी मुरादाबाद निवासी एक युवक की सगे छोटे भाई ने हत्या कर शव को बूढ़ा पहाड़ के पास फेंक दिया था। मल्लीताल पुलिस उस केस को खोलने में कामयाब रही थी। अब इस केस के तार भी मुरादाबाद से जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed